लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन | 163 वारंट तामील, 6 आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध शराब जब्त

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खंडवा पुलिस ने रविवार को जिलेभर में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक वृहद कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, न्यायालयों से जारी समन एवं वारंटों की तामील, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई तथा गुंडा, निगरानी और जिला बदर बदमाशों की जांच करना रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी अनुभागों और थानों की पुलिस टीमों ने एक साथ अभियान चलाया। इस दौरान जिलेभर में कुल 163 वारंट तामील किए गए, जिनमें 25 स्थायी वारंट, 106 गिरफ्तारी वारंट, एनआई एक्ट के 30 वारंट तथा 2 वसूली वारंट शामिल हैं। इसके साथ ही 6 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 60 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने 63 गुंडा बदमाश, 39 निगरानी बदमाश, 9 जिला बदर बदमाश तथा 22 अन्य अवांछित तत्वों की भी जांच कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की।

 

अब बात करते हैं थानावार कार्रवाई की।

शहर अनुभाग के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने 4 स्थायी वारंट और 23 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 9 गुंडा बदमाश, 3 निगरानी बदमाश और 3 जिला बदर बदमाशों की जांच की गई।

थाना मोघट रोड पुलिस ने 6 स्थायी वारंट और 13 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। वहीं 15 गुंडा बदमाश, 15 निगरानी बदमाश और 1 जिला बदर बदमाश की जांच की गई।

थाना पदमनगर पुलिस ने 1 स्थायी वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके साथ 8 गुंडा बदमाश, 2 निगरानी बदमाश तथा 4 जिला बदर बदमाशों की जांच की गई।

मुख्यालय अनुभाग के अंतर्गत थाना पंधाना पुलिस ने 4 स्थायी वारंट और 1 गिरफ्तारी वारंट तामील किया तथा 3 गुंडा बदमाशों की जांच की।

थाना पिपलोद पुलिस ने 8 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। साथ ही 6 गुंडा बदमाश और 1 निगरानी बदमाश की जांच की।

थाना छैगांव माखन पुलिस ने 1 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

थाना जावर पुलिस ने 3 स्थायी वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

मुंदी अनुभाग में थाना मूँदी पुलिस ने 1 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

थाना धनगांव पुलिस ने 1 स्थायी वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 1 व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा 4 गुंडा बदमाश और 1 निगरानी बदमाश की जांच की गई।

थाना नर्मदानगर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 44 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 6 हजार 600 रुपये बताई गई है, जब्त की। इसके साथ 2 स्थायी वारंट और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 5 गुंडा बदमाश और 5 निगरानी बदमाशों की जांच की गई।

हरसूद अनुभाग के अंतर्गत थाना हरसूद पुलिस ने 2 स्थायी वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। साथ ही 6 गुंडा बदमाश और 2 निगरानी बदमाशों की जांच की गई।

थाना खालवा पुलिस ने 1 स्थायी वारंट और 10 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 5 गुंडा बदमाश, 4 निगरानी बदमाश और 1 जिला बदर बदमाश की जांच की गई।

थाना किल्लौद पुलिस ने 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए तथा 6 गुंडा बदमाश और 6 निगरानी बदमाशों की जांच की।

इस प्रकार जिलेभर में चलाए गए इस विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में वारंटों की तामील, फरार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब की जब्ती तथा गुंडा, निगरानी और जिला बदर बदमाशों की व्यापक जांच की। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026