खंडवा: संस्कृत भारती खंडवा की वृहद जनपद गोष्ठी संपन्न, 32 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

खंडवा। संस्कृत भारती खंडवा द्वारा वृहद जनपद गोष्ठी का आयोजन वैकुंठ नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। बैठक में जिलेभर से 32 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन के कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत मंत्री महेंद्र मिसर, विशेष अतिथि विजयेंद्र गोठी (खंडवा विभाग प्रचारक) एवं कोशल मेहरा (विभाग संयोजक) उपस्थित रहे। वहीं जिला अध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने भी विशेष रूप से सहभागिता की।
मुख्य अतिथि महेंद्र मिसर ने संस्कृत भारती द्वारा संचालित विभिन्न आयामों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। विशेष अतिथि विजयेंद्र गोठी ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक संस्कृत भाषा पहुंचाने का आह्वान किया।
विभाग संयोजक कोशल मेहरा ने खंडवा जिले में गत वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। वहीं जिला अध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री चम्पालाल पटेल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा 

