खंडवा: बोरगांव में भटके 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिवार से मिलाया, दिखाई मानवीय संवेदनशीलता

खंडवा | चौकी बोरगांव, थाना पंधाना पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए भटके हुए 3 वर्षीय मासूम को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार, डायल-112 को सूचना मिली कि बोरगांव बुजुर्ग में एक करीब 3 वर्षीय बालक पिछले तीन घंटे से लावारिस हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे से पूछताछ की, लेकिन वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था।
इसके बाद पुलिस ने लगातार प्रयास कर बालक के परिजनों की तलाश की और उसके पिता अर्जुन बारेला, निवासी नाथूनाला, का पता लगाकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय कार्यवाही में आरक्षक संतोष मगरे (आरक्षक क्रमांक 201) एवं डायल-112 पायलट राहुल कुंमरावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खंडवा पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

