सिनेमा चौक पर बन रही दुकानों का विरोध | रहवासियों ने जनसुनवाई में उठाई आपत्ति
सिनेमा चौक पर बन रही दुकानों का विरोध | रहवासियों ने जनसुनवाई में उठाई आपत्ति
खंडवा के सिनेमा चौक क्षेत्र में प्रशासन द्वारा प्रस्तावित नई दुकानों के निर्माण को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
रहवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, वहां उनकी 100 से 150 साल पुरानी दुकानें और मकान स्थित हैं। ऐसे में निर्माण कार्य से उनके पारंपरिक व्यवसाय और निवास दोनों पर असर पड़ेगा।
जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने प्रशासन को बताया कि नई दुकानों के निर्माण से क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ेगी, जिससे रहने में परेशानी होगी। साथ ही पुरानी संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है।
प्रभावित लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस योजना पर पुनर्विचार करे और पुराने रहवासियों व व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकाला जाए।
वहीं प्रशासन की ओर से आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
