अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं, तभी होगा सशक्त समाज का निर्माण: प्रवीण शर्मा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खंडवा में विश्वास परियोजना द्वारा महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेंट मैरी कैंपस, गणेश तलाई में आयोजित हुआ, जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
समाजसेवी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट समकक्ष) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शिक्षाविद, समाजसेवी एवं वूमेन इंपावरमेंट जिला संयोजक हर्षा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिस्टर स्टेला ने की तथा संचालन अमर सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य सुविधाएं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
मुख्य अतिथि प्रवीण शर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, बाल संरक्षण से जुड़े कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जागरूक महिला ही परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर हर्षा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण का आधार शिक्षा, आत्मविश्वास और अधिकारों की सही जानकारी है। जब महिलाएं अपने अधिकारों को जानती हैं, तभी वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में सक्षम होती हैं।

कार्यक्रम में विश्वास परियोजना से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
