खंडवा : SP अगम जैन के निर्देश पर पटाखा गोदामों पर सख्त नजर, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
खंडवा जिले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन के निर्देश पर पटाखा गोदामों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में खंडवा अनुभाग एवं हरसूद अनुभाग में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा गोदामों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम संचालकों के दस्तावेज, लाइसेंस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि सभी गोदाम निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
अधिकारियों द्वारा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
📌 प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध भंडारण या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी
Read Next
खंडवा
खंडवा 






