खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष

खंडवा। मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी जिला इकाई खंडवा के चुनाव रविवार को दादाजी कोर्ट स्टाफ कॉलोनी में संपन्न हुए। चुनाव में श्री सुशील कुमार सोनी ने जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार, श्री सुशील कुमार सोनी को 84 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी श्रीमती कविता पारखे को 64 मत मिले। इस तरह श्री सोनी ने 20 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
गौरतलब है कि श्री सुशील कुमार सोनी इससे पहले भी वर्ष 2009 से 2011 तक मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी जिला इकाई खंडवा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी जीत के बाद समर्थकों ने भव्य विजय जुलूस निकालकर खुशी का इज़हार किया।
इस संबंध में जानकारी संघ के पूर्व जिला प्रवक्ता श्री अभिषेक तिवारी ने दी।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


खंडवा