खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थी परिषद खण्डवा नगर द्वारा खेलों भारत के माध्यम से नगर के इंडोर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बिरंगे व विशिष्ट अतिथि विश्वास सोनी जी नगर खेलों भारत प्रमुख अनिल पाटिल सर व नगर मंत्री दिपांशु पटेल ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की प्रतियोगिता में कुल 9 टीमो ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार पुलिस लाइन खण्डवा ने , दूसरा पुरस्कार एस एन कालेज हास्टल , तृतीय पुरस्कार जय हिंद डिफेंस अकादमी ने जीता पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से अभाविप खण्डवा विभाग संगठन मंत्री सत्यम जी वर्मा उपस्थित रहे
सम्पूर्ण प्रतियोगिता को कबड्डी कोच संदीप सोलंकी सर ने रेफरी के रूप में सम्पन्न कराई
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


खंडवा