लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मूंदी को मिली 38 करोड़ की बड़ी सौगात! प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण

मूंदी को मिली बड़ी सौगात: प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने 37.50 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय और 80 लाख के जनपद भवन का किया लोकार्पण

खंडवा, 15 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को मूंदी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 37 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय तथा 80 लाख रुपये की लागत से बने जनपद पंचायत पुनासा के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद रहे।

मूंदी स्थित सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, नगर परिषद मूंदी अध्यक्ष ज्योतिबाला राठौर, जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मूंदी में 37.50 करोड़ रुपये की लागत से बना सांदीपनि विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे मूंदी सहित आसपास के गांवों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि सांदीपनि विद्यालय में ई-लाइब्रेरी, भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब आर्थिक स्थिति किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी और सरकारी विद्यालयों में भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

संत बुखार दास बाबा मेले के लिए हर वर्ष 10 लाख रुपये देने की घोषणा

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान धर्मस्व विभाग की ओर से संत बुखार दास बाबा मेले के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सरकारी स्कूलों में अब संसाधनों और शिक्षकों की कमी नहीं: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों में संसाधनों और शिक्षकों की कमी रहती थी, लेकिन अब सरकार ने बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति कर इस समस्या का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल मैदान और विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

महानगरों जैसी शिक्षा अब ग्रामीण क्षेत्र में भी उपलब्ध: विधायक नारायण पटेल

मांधाता विधायक नारायण पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मूंदी में सांदीपनि विद्यालय की स्वीकृति क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक सौगात है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में निजी स्कूलों से भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चों को महानगरों जैसी शिक्षा अपने क्षेत्र में ही मिल रही है।

नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि शिक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज ही विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव बनेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026