जामली खुर्द में आग से प्रभावित परिवारों से मिलीं विधायक छाया मोरे , खाद्य सामग्री वितरित कर बंधाया हौसला

खंडवा/पंधाना। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामली खुर्द के मामा फाल्या में लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों से मिलने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक Chhaya More पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें खाद्यान्न सामग्री वितरित कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार आग की घटना में कई परिवारों का घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था, जिससे वे गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर विधायक छाया मोरै तुरंत मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द साझा किया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने खंडवा कलेक्टर और एसडीएम से फोन पर बात कर पीड़ितों को जल्द से जल्द नुकसान का मुआवजा दिलाने और शासन स्तर से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।
विधायक छाया मोरै ने इस अवसर पर कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा जल्द दिलाने की कार्रवाई कराई जाएगी।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक छाया मोरै हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी दिखाई देती हैं और जरूरत के समय तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करने के लिए जानी जाती हैं।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा