लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

हरसूद विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में राज कर रहे हैं मंत्री श्री शाह।

अपने विधायक कार्यकाल में क्षेत्र में किया चौमूखी विकास।

छनेरा में 5.32 करोड रुपए की सड़क उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया मंत्री डॉ. विजय शाह ने।

खंडवा। खंडवा जिले की आदिवासी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने विकास कार्य के मामले में प्रदेश में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है, क्षेत्र वासियों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर क्षेत्र में चौमूखी विकास किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विगत 35 वर्षों से लगातार अजैय योद्धा के रूप में क्षेत्र की जनता विजय शाह को आशीर्वाद प्रदान कर रही है, इसी के चलते मंत्री विजय शाह द्वारा क्षेत्र का कायाकल्प किया गया हें। एक राजा के रूप में प्रजा की किस प्रकार सेवा की जा सकती है विधायक मंत्री विजय शाह के द्वारा करवाए गए कार्यों एवं क्षेत्र की जनता की सेवा के माध्यम से हम देख सकते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह के सानिध्य में बड़े शहरों की तर्ज पर तीन दिवसीय आदिरंग जनजाति नृत्य संगीत एवं शिल्प कलाओं का कार्यक्रम छनेरा के स्टेडियम पर शानदार तरीके से आयोजित हो रहा है, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इसका आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम के बीच ही नवरात्रि एवं गणगौर के पवित्र त्यौहार पर शनिवार को प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने छनेरा नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सड़क उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से लगातार विजय श्री प्राप्त कर रहा हूं मेरा भी फर्ज है कि जिस प्रकार जनता मुझे सहयोग कर रही है, उसी के अनुरूप उनकी भावनाओं को देखते हुए सभी प्रकार की सुविधा उन्हें उपलब्ध करवाना ही मेरा उपदेश है। वर्षों पूर्व क्षेत्र पर नजर करें तो क्षेत्र में ना सड़क थी, ना बिजली, ना पानी की व्यवस्था आज हमने गांव-गांव में सड़कों का निर्माण बिजली की व्यवस्था एवं पानी की भरपूर व्यवस्था की है, स्वास्थ्य शिक्षा के साथ कार्यक्रमों के लिए भी हमने सौगाते दी हें। मंत्री श्री शाह ने कहा कि क्षेत्र में प्रदेश का एक बड़ा स्टेडियम भी खेल गतिविधियो को बढ़ाने के लिए बनने जा रहा है, साथ ही कार्यक्रमों के लिए क्षेत्र में दो ऑटोरियम भी खंडवा के किशोर सभागृह की तरह बनाए जाएंगे। लगभग 5.32 करोड रुपए लागत से 67.86 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का मजबूतीकरण किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। हरसूद और खालवा में 25-25 करोड रुपए लागत के दो सामुदायिक भवन स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारखेड़ा स्थित तितली पार्क तक आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है। ग्राम रोशनी में 19.78 करोड रुपए लागत से सामुदायिक कला भवन सह प्रशिक्षण केंद्र भी स्वीकृत किया गया है, जहां कि जनजातीय वर्ग के स्थानीय कलाकारों को लोक कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री श्री शाह के साथ नगर परिषद छनेरा के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, संतोष सीटोंके, संतोष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026