खंडवा: किशोर नगर की भव्य निशान यात्रा में शामिल हुईं महापौर अमृता अमर यादव

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर किशोर नगर के युवाओं एवं महिला मंडल द्वारा श्री दादाजी धुनीवाले महाराज की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जयकारों तथा भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।
निशान यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर दादाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आगे बढ़े।
इस अवसर पर खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव भी निशान यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सहभागिता कर दादाजी महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा का समापन दादाजी धाम पहुंचकर निशान अर्पित करने के साथ हुआ।
Read Next



खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा