लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव

खंडवा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खंडवा प्रवास पर आए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे के समक्ष नगर निगम खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव ने शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, प्रमुख सड़कों के निर्माण, किफायती आवास और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

47.22 करोड़ से पेयजल व्यवस्था मजबूत करने का प्रस्ताव

शहर की वर्तमान और भविष्य की पेयजल जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 47.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया। इसमें चारशेड और सर्किट हाउस जल शोधन संयंत्रों का उन्नयन, क्लोरीनेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक, फीडर मेन लाइन तथा वितरण नेटवर्क के विस्तार सहित अन्य कार्य प्रस्तावित हैं।

अटल सरोवर और लाल चौकी प्लांट के लिए 7 करोड़ की मांग

मुख्यमंत्री पेयजल योजना के अंतर्गत अटल सरोवर जल शुद्धीकरण संयंत्र और लाल चौकी स्थित फिल्टर प्लांट के पुनर्निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव भी रखा गया। प्रस्ताव में पुराने जल शोधन संयंत्रों के पुनर्निर्माण एवं उन्नयन की आवश्यकता बताई गई है।

तीन प्रमुख सड़कों के लिए 23.05 करोड़ का प्रस्ताव

शहर की यातायात व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं के लिए कुल 23.05 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध किया गया।

इनमें शिवाजी चौक से जिला अस्पताल, घंटाघर, मुंबई बाजार होते हुए स्टेशन तक का मार्ग, रामेश्वर पुलिया से बड़ा बम चौक होते हुए तीन पुलिया तक का मार्ग तथा जलेबी चौक से धर्म कांटा तक सड़क निर्माण शामिल है।

PMAY के तहत किफायती आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत खसरा नंबर 509 की कुल 9.85 हेक्टेयर भूमि में से 2 हेक्टेयर भूमि पर किफायती आवास परियोजना विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। नगर निगम की स्वामित्व वाली भूमि पर PPP मॉडल के माध्यम से परियोजना विकसित करने की योजना है, जिससे पात्र और जरूरतमंद परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध कराया जा सके।

11 हेक्टेयर में एकीकृत टाउनशिप

नगर निगम की स्वामित्व वाली खसरा नंबर 132/1 की 11 हेक्टेयर भूमि पर एकीकृत टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव भी आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसे PPP मॉडल पर विकसित करने की योजना है, जिससे शहर के सुनियोजित विस्तार और आधुनिक शहरी अधोसंरचना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

44,672 वर्गमीटर में खंडवा सेंट्रल मॉल का प्रस्ताव

नगर निगम की ब्लॉक नंबर 37 स्थित 44,672 वर्गमीटर भूमि पर PPP मॉडल से खंडवा सेंट्रल मॉल विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। परियोजना से शहर में वाणिज्यिक गतिविधियों, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना जताई गई है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान महापौर अमृता अमर यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, विक्की भावनरे, अनिल वर्मा और दीना पंवार सहित कलेक्टर नागार्जुन गौड़ा एवं नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत मौजूद रहीं।

प्रस्तावों के माध्यम से खंडवा में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, प्रमुख सड़कों के विकास, किफायती आवास उपलब्ध कराने और PPP मॉडल के जरिए बड़े शहरी प्रकल्पों को गति देने की दिशा में पहल प्रस्तावित की गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026