लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली

खंडवा। आदिवासी विकास परिषद छात्र प्रभाग खंडवा के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत ग्राम काकोड़ा (दीवाल), तहसील पंधाना में कार्यक्रम उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य रैली के साथ हुई। रैली में समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ भाग लिया और आदिवासी एकता एवं संस्कृति का संदेश दिया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन में समाज की एकता, उत्साह और गौरव की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक अपनी सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में आदिवासी विकास परिषद छात्र प्रभाग खंडवा के कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौहान सहित विक्रम डावर, जयस ब्लॉक अध्यक्ष पंधाना, प्रेम गडरिया, कैलाश चौहान, रतन तिरोले, अनसिंह जमरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

वहीं बाहर से पहुंचे अंतरसिंह डावर, जयस जिला कार्यकारी अध्यक्ष खंडवा, टंट्या डावर, सचिन बारे, रूपेश मोरे और देवसिंह आर्य, जयस मंडल अध्यक्ष दीवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर आदिवासी समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में “जय आदिवासी, जोहार जिंदाबाद और आदिवासी एकता जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के सिंगाड़ तलाई में भवानी संगठन द्वारा स्थापित माता रानी के पंडाल में उमड़ रही भीड़
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के इस युवक को आपने कुछ इस अंदाज में हमेशा देखा होगा..!
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में गुलाब बाबा मित्र मंडल की महारानी का आगमन, दादाजी वार्ड में भक्तिमय माहौल
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में शिवशक्ति ग्रुप की अनूठी झांकी, मां सरस्वती के स्वरूप में विराजमान माता रानी
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा में 15 अक्टूबर को RSS का युवा पथ संचलन, तैयारियों के तहत निकला घोष संचलन..
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के देशगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा नवरात्रि उत्सव, माता की भक्ति में झूम रहे श्रद्धालु
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : भैंस का कटड़ा चोरी कर काटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा के दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट…
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्रकार ने अंडरगारमेंट के पैसे मांगे! ठेकेदार का आरोप—नहीं दिए तो फर्जी की रिपोर्टिंग
October 14, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़ा कब्रिस्तान कमेटी का गठन, जब्बार चौहान बने नए अध्यक्ष…
October 14, 2026