लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

लायन्स क्लब खण्डवा ने ग्रीष्मकालीन प्याऊओ का किया शुभारंभ

सोडानी व मोदी ने लायन्स भोजन सेवा केंद्र का किया अवलोकन

खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा एवं लियो क्लब खण्डवा द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला में ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ करते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर प्याऊ स्थापित किए जा रहे हैं। क्लब द्वारा वर्षों से स्थायी प्याऊ के साथ-साथ ग्रीष्मकाल में अस्थायी प्याऊ लगाकर राहगीरों, मरीजों एवं जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लायन आशा उपाध्याय, उपाध्यक्ष लायन घनश्याम वाधवा, सचिव लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन पवन लाड़, लियो क्लब अध्यक्ष लियो सुमित परिहार, सचिव लियो अभिषु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष लियो केतन वर्मा व अपूर्व उपाध्याय के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ग्रीष्मकालीन प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ लायन डॉ. राजेन्द्र सोडानी एवं लायन अनिल मोदी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने करकमलों से प्याऊ का उद्घाटन किया। क्लब द्वारा नगर निगम के सहयोग से शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी शीघ्र ही प्याऊ प्रारंभ किए जाएंगे।

अतिथियों ने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र का अवलोकन भी किया तथा स्वयं अपने हाथों से मरीजों, उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन परोसा। इस दौरान गांधी प्रसाद गदले, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, गुरमित सिंह उबेजा, राजीव मालवीय एवं अखिलेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेवा केंद्र की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्र सोडानी ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित भोजन सेवा केंद्र ने न केवल लायन्स प्रांत बल्कि मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इस दिशा में क्लब की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

वहीं लायन अनिल मोदी ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। क्लब की आपसी फेलोशिप एवं वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन इसकी सफलता का प्रमुख आधार है। सेवा के इस कार्य की लायंस क्लब को शुभकामना देते हुए समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि परम श्रद्धेय डोंगरे जी महाराज अपनी हर कथाओं में रहते थे कि भूखे को रोटी और प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस उपदेश को लेकर लायंस और लियो क्लब जगह-जगह पर इस भीषण गर्मी में लोगों को जल से तृप्त करने के लिए ठंडे पानी के प्याऊ लगा रहा है एक पुण्यशाली अच्छा कदम है। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, बी.पी. तिरोले, बी.आर. तिरोले, रेखा रामस्नेही, सनत श्रीमाली, राजू जोशी,सुरेंद्र सिंह सोलंकी, समाजसेवी सुनील जैन, हरजीत सिंघ खरबंदा,गुरजीत सिंघ चावला, अविनाश शुक्ला, संजय गंगराड़े सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026