लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नियम विरुद्ध खाद वितरण के मामले में 2 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त*

शासन के निर्देशानुसार किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए गत 1 अप्रैल 2026 से जिले में ई-विकास प्रणाली व्यवस्था लागू की गई है, जिसमे यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक किसान को अपनी फसल के रकबे के अनुसार अनुशंसित खाद की मात्रा आसानी से उपलब्ध हो सके । ई-विकास प्रणाली के माध्यम से जिले के किसानो को वांछित उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं तथा सभी उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर भंडारित उर्वरकों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है । 

        इसी क्रम में विभाग के दल द्वारा हरसूद ब्लॉक के फीलगुड चौराहा छनेरा स्थित उर्वरक विक्रेता फर्म इनफिनिटी एग्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक के भौतिक सत्यापन में पाया गया कि सम्बंधित विक्रेता के पास ई-विकास प्रणाली के पोर्टल पर यूरिया 194.31 मेट्रिक टन तथा आईएफएमएस पोर्टल की पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन में 172.26 मेट्रिक टन स्टॉक होना पाया गया । जबकि मौके पर यूरिया की एक बोरी भी नहीं पाई गयी।जिससे स्पष्ट है कि सम्बंधित विक्रेता द्वारा अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से खाद की कालाबाजारी की गयी।

उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव के निर्देश पर फर्म के संचालक आयुष पाण्डेय के खिलाफ एफ.आई आर दर्ज कराई गयी है। *उपसंचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि यह एफ आई आर उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक श्री गोरेलाल वास्कले द्वारा हरसूद थाने में दर्ज कराई गई है, तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4, 5, 8 एवं 35 के उल्लंघन तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।* साथ ही सम्बंधित का उर्वरक विक्रय लायसेंस निरस्त किया गया है।

इसके अलावा कृषि विभाग के दल ने जिले के पुनासा विकासखण्ड में राजपूत कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबधित विक्रेता द्वारा शासन द्वारा लागु ई-विकास वितरण व्यवस्था का पालन न करते हुए किसानों को बिना ई-टोकन के केवल पॉइंट ऑफ़ सेल मशीन से 8.415 मेट्रिक टन यूरिया वितरण करना पाया गया। जिस पर उप संचालक कृषि श्री यादव ने सम्बंधित के लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की।

उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि खाद को लेकर जिले में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कर्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाहियाँ जारी रहेंगी ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026