लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित*

माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल संबंधित प्राधिकरण एवं हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यदि किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न अथवा शोषण हो तो बच्चे बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों, पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। उन्होंने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी रखते हुए सजग रहने की भी सलाह दी।

साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

इस दौरान शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती समीरा भकत, पैरालीगल वॉलिंटियर श्रीमती अंजना लखमरे सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026