लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सेंट फ्रांसिस स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

 माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30 जून 2026 को सेंट फ्रांसिस स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में व्यवहार न्यायाधीश सुश्री नेहा प्रजापति मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, लैंगिक अपराधों से संरक्षण तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अथवा अन्य पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी, यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा तथा विधिक जागरूकता के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मैनेजर श्री सिबल, प्राचार्या श्रीमती ग्रेसी फर्नांडिस, पैरालीगल वॉलिंटियर सुश्री नेहा यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026