KV खंडवा की अंडर-14 कबड्डी टीम नेशनल में, 14 साल बाद मिली बड़ी सफलता
14 साल बाद नेशनल तक पहुंची KV खंडवा की अंडर-14 कबड्डी टीम, 55वें KV नेशनल स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
खंडवा। केंद्रीय विद्यालय खंडवा के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। विद्यालय की अंडर-14 कबड्डी टीम का करीब 14 साल बाद नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों ने पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित 55वें KV National Sports Meet 2026 में हिस्सा लिया।
अंडर-14 कबड्डी टीम में कप्तान अर्नव दास के नेतृत्व में मुदित तिवारी, शेख सूफियान, हर्ष कुमावत, नक्श पाल, ध्रुव कुमार, विजयंत सिंह, आदित्य मीणा, सौमिल चतुर्वेदी और सोहम यादव ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
वहीं अंडर-17 वर्ग में अंश कामथें, मिस्बाह खान और तनिष्क पारखे ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा खो-खो टीम में श्रेया और आकांक्षा, जबकि ताइक्वांडो में माही और आराधना ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
केंद्रीय विद्यालय खंडवा के इन खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता को विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विशेष रूप से अंडर-14 कबड्डी टीम का 14 साल के लंबे अंतराल के बाद नेशनल स्तर तक पहुंचना विद्यालय के खेल इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 




