लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के एसपी के सारथी की बिटिया,भूमिका सोलंकी ने अंतरराष्ट्रीय CFA प्रोग्राम का लेवल-1 किया पास, पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

खंडवा की बिटिया भूमिका सोलंकी ने अंतरराष्ट्रीय CFA प्रोग्राम का लेवल-1 किया पास, पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की बिटिया भूमिका सोलंकी, पिता दीपक सोलंकी ने जिले, माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है। भूमिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CFA (Chartered Financial Analyst) Program के लेवल-1 को पहले ही प्रयास में क्वालिफाई कर लिया है।

आपको बता दें कि यह प्रतिष्ठित प्रोग्राम अमेरिका स्थित CFA Institute द्वारा संचालित किया जाता है, जिसमें पूरी दुनिया के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस परीक्षा को पास करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता है और बहुत कम उम्मीदवार ही इसमें सफलता प्राप्त कर पाते हैं।

भूमिका सोलंकी ने बताया कि उन्होंने इस उपलब्धि को बिना किसी कोचिंग के, घर पर रहकर इंटरनेट के माध्यम से लगातार अभ्यास कर हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया।

जानकारी के अनुसार CFA प्रोग्राम तीन लेवल्स में पूरा होता है और इसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों डॉलर की फीस देनी पड़ती है। प्रथम लेवल में सफलता हासिल करने के बाद ही विद्यार्थियों को बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से ऑफर मिलने लगते हैं। इन कंपनियों को फाइनेंशियल एवं रिस्क मैनेजमेंट के लिए हाई-क्वालिफाइड टैलेंटेड युवाओं की आवश्यकता होती है, जिनका शुरुआती पैकेज ही करोड़ों रुपए तक पहुंच जाता है।

भूमिका के पिता दीपक सोलंकी, जो कई वर्षों तक खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षकों के सारथी (ड्राइवर) रह चुके हैं, ने बेटी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “पहले ही प्रयास में मेरी बिटिया ने जो सफलता हासिल की है, उस पर हमें बेहद गर्व है।”

भूमिका की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार,गुरुजनों और खंडवा पुलिस परिवार सहित जिलेवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
July 25, 2026
खंडवा
देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
July 25, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले शहर की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, महापौर ने अधिकारियों को दिए अल्टीमेटम।
July 25, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
July 25, 2026
खंडवा
500 से अधिक हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की स्वास्थ्य जाँच*
July 25, 2026
खंडवा
“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम 27 जुलाई को होगा*
July 25, 2026
मध्य प्रदेश
MP में सबसे पहले बने 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर में होटल संचालकों को लेकर कलेक्टर ने आखिर क्या कहा..? देखिये..!!
July 25, 2026