लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खंडवा। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो देशी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव अपनी टीम के साथ शहर भ्रमण पर थे। इसी दौरान रेलवे मानसिंह मिल क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि गुलमोहर कॉलोनी निवासी होजेफा उर्फ गोलू तेली कब्रस्तान रोड क्षेत्र में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेलवे पुलिया के आगे हरिश्चंद्र मुक्तिधाम रोड पर संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम होजेफा उर्फ गोलू तेली, पिता अलीमउद्दीन, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुलमोहर कॉलोनी थाना कोतवाली खंडवा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर में बेल्ट के अंदर छिपाकर रखी गई दो देशी पिस्टल बरामद हुईं, जिनमें मैगजीन भी लगी हुई थी। आरोपी के पास हथियारों के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खरगोन जिले के ग्राम सिगनुर से दो अलग-अलग व्यक्तियों से ये पिस्टल खरीदकर लाया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक मनोज दवे, आरक्षक अमर प्रजापत, आरक्षक लतेशपाल सिंह तोमर, आरक्षक नवल ठाकुर, आरक्षक अरविंद तोमर, आरक्षक हेमंत सपकाले, आरक्षक महेन्द्र भाग्यवार, आरक्षक अभिषेक सन्यास, आरक्षक राहुल, आरक्षक आलेस, आरक्षक पंकज साहू तोमर सहित थाना सिटी कोतवाली की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खंडवा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026