लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: 28 वर्षीय युवक की रहस्यमयी हत्या, आखिर किसने की वारदात?

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसुमबिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय केदार, पिता कुर्बान, निवासी ग्राम कुसुमबिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके ही घर में मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल चौहान, पंधाना थाना प्रभारी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि हत्या की गुत्थी को जल्द सुलझाया जा सके।

पुलिस ने मृतक के परिजनों और पत्नी से भी पूछताछ की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हत्या किसने और किन कारणों से की।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर 28 वर्षीय युवक की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपी के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन हंत्या बाबा में 5 जुलाई को।
July 1, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर एबीवीपी ने चिकित्सकों का किया सम्मान
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी मंदिर निर्माण पर बड़ा अपडेट | प्रशासन, ट्रस्ट और समिति ने तेज किया काम
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 आरोपियों को उम्रकैद, एक को 25 साल की सजा
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: एस.एन. कॉलेज में विधायक श्रीमती तन्वे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: रक्तदान शिविर के संबंध में वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्था की बैठक*
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं*
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
July 1, 2026