लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर उपस्थित परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि पोषण ट्रेकर एप पर महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित सही सही जानकारी नियमित रूप से फीड की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन नियमित रूप से किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती रत्ना शर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों में नियमित रूप से भर्ती कराया जाए और यह प्रयास किया जाए कि पोषण पुनर्वास केन्द्र का कोई भी पलंग कभी भी खाली न रहे। उन्होंने सुपरवाइजर्स से कहा कि वे कुपोषित बच्चों की अपडेट सूची हमेशा तैयार रखें, ताकि पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को नियमित रूप से भर्ती किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने इस अवसर पर निर्देश दिए कि गांव में अन्य स्थानों से आने वाली गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं बच्चों को भी आंगनवाड़ी में पोषण आहार दिया जाए तथा उनकी एन्ट्री पोषण ट्रेकर एप पर भी करें। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स से कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका अभी से लगवाएं, ताकि वर्षा ऋतु में वह अच्छी तरह तैयार हो जाए और 15 अगस्त से पोषण वाटिका की ताजी हरी सब्जियां बच्चों के पोषण आहार में शामिल हो सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026