डॉक्टर्स डे पर एबीवीपी ने चिकित्सकों का किया सम्मान

पंधाना। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई पंधाना द्वारा नगर के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉ. लाड़ सहित समस्त चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य स्टाफ का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा उनके द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने नगर के डॉ. गीते एवं डॉ. तारे मैडम का भी सम्मान किया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं के बल पर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके इसी सेवा भाव के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कृष्णकांत राठौर सर, नगर मंत्री ऋतुराज सिंह गौड़, पियूष कटारिया, पलक, किरण, शर्मिला, ज्योति सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा