खंडवा: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

मंगलवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश सुश्री नेहा प्रजापति ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, लैंगिक अपराधों से संरक्षण तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने इस दौरान विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अथवा अन्य पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी, यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा तथा विधिक जागरूकता के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्रेसी फर्नांडिस, पैरालीगल वॉलिंटियर सुश्री नेहा यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा