लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: महंगी चीनी के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, हाथों पर मेहंदी से लिखी ‘चीनी’

खंडवा। बढ़ती महंगाई के खिलाफ गांधी भवन में शुक्रवार को महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी से ‘चीनी’ लिखकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान रचना तिवारी ने शायराना अंदाज में महंगाई पर तंज कसते हुए कहा, “मोहब्बत, भाईचारे के वो सुहाने दिन लौटा दो, वो सस्ती दाल-सब्जी के लुभाने दिन लौटा दो, ये अच्छे दिन अडानी-अंबानी को मुबारक हों, हमें हमारे पुराने दिन ही लौटा दो।”

महिलाओं ने “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार चीनी 70 पार” जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने से आम परिवारों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। त्योहार पर मिठाइयां और पकवान बनाने के लिए चीनी की जरूरत होती है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

महिलाओं ने व्यंग्य करते हुए कहा, “चीनी अब खाने लायक बची नहीं, इसलिए हमने इसे हाथों पर लिखकर संरक्षित कर लिया है।” उन्होंने कहा कि हरियाली महोत्सव के लिए जुटी महिलाओं के बीच 70 रुपये पार पहुंची चीनी चर्चा का विषय बन गई। चाय में चीनी डालना भी अब लोगों के लिए महंगा पड़ रहा है।

रचना तिवारी ने कहा कि इथेनॉल मिलाने से पेट्रोल सस्ता होने की बात कही गई थी, लेकिन पेट्रोल सस्ता होने के बजाय चीनी महंगी हो गई। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण त्योहारों की मिठास कम हो रही है और बहनों के सामने भाइयों को मिठाई खिलाने को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026