लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जिला अस्पताल में लिफ्ट बार-बार बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी | करोड़ों के मेडिकल कॉलेज में बदहाल व्यवस्था

मध्यप्रदेश के खंडवा में करोड़ों की लागत से बने नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह-अस्पताल यानी जिला अस्पताल में लिफ्ट की बदहाल व्यवस्था मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल की लिफ्ट बार-बार बंद होने से गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लिफ्ट बंद होने की स्थिति में मरीजों को स्ट्रेचर के जरिए या सीढ़ियों से ऊपर ले जाना पड़ता है। वहीं, एक लिफ्ट के बंद रहने से दूसरी चालू लिफ्ट पर भी दबाव बढ़ जाता है, जिससे मरीजों और परिजनों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल की लिफ्ट और भवन के मेंटेनेंस के लिए समय पर बजट और फंड उपलब्ध नहीं होने से तकनीकी खराबियों का समय पर सुधार नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

करोड़ों की लागत से बने मेडिकल कॉलेज सह-अस्पताल में यदि मरीजों को ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है, तो यह अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक कराते हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026