लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: 34 साल और 6 साल पुराने मामलों के स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन खोज’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के खंडवा में पुलिस का स्थायी वारंटियों की धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी है। अभियान के तहत पुलिस ने 34 वर्ष और 06 वर्ष पुराने प्रकरणों के दो स्थायी वारंट तामील किए हैं।

स्थायी वारंटियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” में थाना मोघट रोड के वाहन दुर्घटना के 34 वर्ष पुराने प्रकरण में स्थायी वारंटी धन्नालाल पिता शंकर, निवासी अहमदपुर खैगांव, अपना पता बदलकर और पहचान छुपाकर ग्राम सिहाड़ा में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्थायी वारंट तामील किया।

इसी प्रकार थाना कोतवाली के 06 वर्ष पुराने अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में स्थायी वारंटी दीपक पिता गजराज सूर्यवंशी, निवासी जैनपुर, थाना छैगांव माखन, पहचान छुपाकर रह रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर स्थायी वारंट तामील किया।

उक्त कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे द्वारा गठित टीम के प्रआर रफीक खान और आरक्षक पंकज साहू द्वारा थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खींची एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य के मार्गदर्शन में की गई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जावर बस स्टैंड पर किया चक्काजाम..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर NH-1033 एंबुलेंस से पहुंचाया जिला अस्पताल
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, उत्तमपाल सिंह ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी, पंचायत सचिव 25 हजार लेते गिरफ्तार
October 9, 2026
खंडवा
डायल 112 को स्टार्ट करने के लिए जनता ने दिया धक्का.. देखें खंडवा में कहां की है घटना…
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में पितृ मोक्ष अमावस्या पर पुलिस अलर्ट, ड्यूटी पॉइंट पर रवाना हुआ बल ..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूली बच्चों की वैन को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, बड़े बोरगांव चौकी पर पकड़ा
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक पहुंची माता जी के हादसे में घायलों से मिलने हॉस्पिटल.!
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा : सोयाबीन के कम दाम मिलने पर किसानों का जमकर हंगामा. कांग्रेस नेता उत्तमपाल पहुंचे मौक़े पर..
October 9, 2026
खंडवा
खंडवा: कन्या विद्यालय में बाढ़ आपदा, अग्नि सुरक्षा और CPR का दिया प्रशिक्षण.
October 9, 2026