लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बोरगांव: हाईवे किनारे घायल मिला युवक, पुलिस ने समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान बोरगांव पुलिस टीम ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद की।

दरअसल, चौकी बोरगांव पुलिस टीम को हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे अंधेरे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी स्थिति का जायजा लिया।

घायल की पहचान दिलीप पिता गोविंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी पलासिया पट्टी बोरगांव के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल से हाईवे पर जाते समय दिलीप की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद वह सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया था।

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले, प्रधान आरक्षक साईराम और आरक्षक राहुल राजपूत ने राहगीरों की मदद से उसे तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट जरूर पहनें और रात के समय विशेष सावधानी बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपकी और दूसरों की जिंदगी बचा सकती है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जिला अस्पताल में लिफ्ट बार-बार बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी | करोड़ों के मेडिकल कॉलेज में बदहाल व्यवस्था
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: 34 साल और 6 साल पुराने मामलों के स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन खोज’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: महंगी चीनी के विरोध में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, हाथों पर मेहंदी से लिखी ‘चीनी’
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला अस्पताल में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
August 22, 2026
खंडवा
किसानों के लिए फार्मर आईडी अभियान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अपील
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा : देखें आखिर ऐसा क्या हुआ कि एडिशनल एसपी सहित सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे हॉपला
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा: बामंदा के नीमढाना में स्पीड ब्रेकर की मांग, आए दिन हो रहे हादसों से ग्रामीण परेशान
August 22, 2026
खंडवा
खंडवा : कुत्तों (श्वान) मामले के बाद गोवंश भी इकट्ठा होकर पहुंचा कलेक्ट्रेट
August 22, 2026
खंडवा
बैगलेस डे पर 250 विद्यार्थियों ने सीखी राखी बनाने की कला
August 22, 2026
खंडवा
जिला न्यायालय खंडवा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 350 लोगों की हुई जांच
August 22, 2026