लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा :विशेष चेकिंग अभियान में यात्री बसों पर कार्रवाई, 4 बसों से 4.12 लाख रुपए राजस्व वसूला

विशेष चेकिंग अभियान में यात्री बसों पर कार्रवाई, 4 बसों से 4.12 लाख रुपए राजस्व वसूला

खंडवा, 21 अप्रैल 2026। परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को इंदौर रोड, खंडवा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री वाहनों की सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत कुल 30 यात्री बसों की जांच की गई, जिसमें वैध बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, बकाया मोटरयान कर और बिना परमिट संचालन की विस्तृत जांच शामिल रही।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दीपक मांझी ने बताया कि जांच के दौरान एक यात्री बस बिना परमिट और बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित पाई गई, साथ ही उस पर मोटरयान कर भी बकाया था। उक्त बस को जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा नियमों के उल्लंघन पर 4 बसों से कुल 4,12,680 रुपए का राजस्व वसूल किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026