खंडवा: सेवा ही धर्म! वर्षों से दादाजी भक्तों के जूते-चप्पल संभाल रही विश्व हिंदू परिषद
खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाले सरकार के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खंडवा पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद द्वारा कई वर्षों से जूते-चप्पल रखने की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है।
परिषद के कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के जूते-चप्पल सुरक्षित रखने का कार्य कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु बिना किसी चिंता के मंदिर में दर्शन कर सकें। सेवा में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह व्यवस्था वर्षों से निरंतर की जा रही है और हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु इसका लाभ उठाते हैं।
विश्व हिंदू परिषद के इस सेवा कार्य की श्रद्धालु भी सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी व्यवस्थाओं से दर्शन करने में सुविधा मिलती है और सेवा भाव की सुंदर मिसाल देखने को मिलती है।
Read Next
खंडवा 




