खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान, खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खंडवा। जिले में चल रहे 15 दिवसीय ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस लाइन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कबड्डी, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
इसके अलावा प्रतिभागियों को अभियान के सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने तथा अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो पर “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान से जुड़ी तस्वीर लगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंच सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अभियान का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा