लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का बड़ा एक्शन! 191 वारंट, 307 समंस तामील, 326 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

खंडवा पुलिस आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने अपराधियों, फरार आरोपियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा एक सप्ताह में कुल 191 वारंट तामील किए गए, जिनमें 38 गिरफ्तारी वारंट, 3 स्थाई वारंट और 150 जमानती वारंट शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों से जारी 307 समंस भी संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाए गए।

अवैध शराब और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए। इनमें पदमनगर, छैगांवमाखन, पिपलोद, मूंदी, धनगांव और नर्मदानगर थाना क्षेत्रों में 10 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि हरसूद क्षेत्र में एक आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, बिना सीट बेल्ट, तेज गति और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 134 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 65 हजार 100 रुपये का समन शुल्क भी वसूल किया गया।

वहीं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 326 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई व्यक्तियों को बाउंड ओवर भी किया है।

खंडवा पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026