खंडवा : 22 लाख रुपए कीमत के पुलिस विभाग ने, लोगों को लौटाये गुम हुए फोन…
खंडवा। खंडवा पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सहयोग’ के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 123 गुम हुए मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस 274 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत करीब 46 लाख रुपये है, रिकवर कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल और जिले के सभी थाना प्रभारियों ने समन्वय बनाकर यह कार्रवाई की। बरामद मोबाइल गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खोजकर जब्त किए गए। इनमें वर्ष 2023, 2024, 2025 के साथ-साथ हाल ही में 20–25 दिन पहले गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अगम जैन ने सभी 123 मोबाइल उनके धारकों को सौंपे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ‘सेफ क्लिक’ अभियान, संचार साथी ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराने और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया।
मोबाइल रिकवरी अभियान में जिला साइबर सेल और सभी थाना पुलिस के तकनीकी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

