खंडवा: पंधाना पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन सहित 14 भैंस जब्त | दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: पंधाना पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन सहित 14 भैंस जब्त | दो आरोपी गिरफ्तार
खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आयशर वाहन सहित 14 भैंस जब्त की हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर और डीएसपी मुख्यालय अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, 15-16 मार्च की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आयशर वाहन (क्रमांक MP12ZF9855) में भैंसों को क्रूरता पूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पंधाना-रुस्तमपुर रोड पर पहुंची और वाहन को रोककर जांच की।
जांच के दौरान वाहन में 14 भैंस ठूस-ठूस कर भरी हुई पाई गईं। पुलिस ने मौके पर ही वाहन और भैंसों को जब्त कर लिया।
मामले में आरोपी जाहिद (32) निवासी खानशावली, खंडवा और सद्दाम (30) निवासी इमलीपुरा, खंडवा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ थाना पंधाना में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक दिलीप देवड़ा, उपनिरीक्षक सपन बाजपेई, आरक्षक अनिल तोमर और आरक्षक राजेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।
👉 पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
