खंडवा : पदम नगर थाना पुलिस की कार्रवाई: युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पदम नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रोशनी और रेहमापुर के बीच कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चेतन पिता राजू यादव निवासी संजय नगर को पदम नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया और तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में एसआई हर्ष सोंगरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में नितिन विश्वकर्मा, आनंद झांझोट और अनिल वछाने भी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पदम नगर थाना पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
