खंडवा नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर घर-घर जाकर बना रही बुजुर्गों के आधार कार्ड, प्रदेश में टॉप रैंकिंग बरकरार….

बुजुर्ग मरीजों को राहत अब बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज भी निशुल्क हो सकेगा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से,
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की घोषणा के बाद जिले में तेजी से बनाए जा रहे हैं बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड,
नगर निगम की टीम भी कार्ड बनाने में कर रही है सहयोग, जिले में 17हजार कार्ड बन चुके हैं,
खंडवा ।। आर्थिक परेशानी के कारण कई बुजुर्ग अपनी बड़ी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते थे, बड़ी बीमारी के इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च होता है, इस समस्या को समझते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने जाने का निर्णय लिया गया, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गरीब से लेकर अमीर तक के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, पूरे देश में इन दोनों आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी कोटि की वृद्ध महिला और पुरुषों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। ऐसे वृद्ध को आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल साथ लेकर कार्ड निर्माण स्थल पर जाना होगा। जहां ऐसे वृद्ध का नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है सरकार के जारी पत्र के
आलोक में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वृद्धों का आयुष्मान
कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरे खंडवा जिले में भी चल रही है, आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद शासकीय अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज का ₹5लाख का निशुल्क इलाज किया जाएगा, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में नोडल अधिकारी डॉक्टर रश्मि कौशल मार्गदर्शन जिले के सभी पंचायतो, एवं नगर के वार्डों में नगरीय निकाय द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है, महापौर अमृता अमर यादव एवं निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत के मार्गदर्शन में नगर निगम के अमले द्वारा कैंप लगाकर एवं घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बुजुर्गों के बनाए जा रहे हैं, जिले में करीब 17 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, नगर निगम की टीम द्वारा शहर के वार्डों में लगभग 5000 के आसपास कार्ड बनाए जा चुके हैं, इसके अलावा आशा कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर वृद्ध लोगों का आयुष्मान कार्ड बना रही है।
Read Next

‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
खंडवा “एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
खंडवा मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की* *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
खंडवा पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त