लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के उद्योगपति गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मानद पीएचडी का प्रस्ताव

खंडवा। जिले के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की Maryland State University, Gaithersburg (USA) द्वारा Industry & Social Work क्षेत्र में Honoris Causa (मानद) पीएचडी से सम्मानित किए जाने के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में उनके सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान देने की बात कही गई है।

विश्वविद्यालय के Doctoral Monitoring Board द्वारा जारी पत्र के अनुसार, गुरमीत सिंह उबेजा को यह सम्मान समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्हें आगामी 19 अप्रैल 2026 को India Habitat Centre, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है, जहां अंतिम पुष्टि के बाद उन्हें स्वर्ण पदक सहित मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि गुरमीत सिंह उबेजा East Nimar Chamber of Commerce के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में खंडवा के उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रभावी पहल की गईं, जिससे चैंबर ऑफ कॉमर्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उनके नेतृत्व में संगठन देशभर में अपने सक्रिय कार्यों के लिए जाना गया।

उबेजा सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं। वे खंडवा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा, वे पूर्व महापौर के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सक्रिय नेता हैं।

यह सम्मान न केवल गुरमीत सिंह उबेजा के व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक है, बल्कि खंडवा जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026