लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उठाई आवाज, विधायक कंचन तनवे तक पहुंचा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों की समस्याओं एवं समीक्षा के दौरान अपनाई जा रही कठोर दंडात्मक कार्रवाई के संबंध में न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

चूंकि इन दिनों विधानसभा का सत्र भोपाल में चल रहा है, एवं खंडवा के सुपर विधायक मुकेश तनवे आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में व्यस्त होने के कारण कारण ऐसे में संघ के प्रतिनिधियों ने उनकी अनुपस्थिति में रोगी कल्याण समिति के सदस्य सतनाम सिंह होरा को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि इसे विधायक जी तक पहुंचाया जाए तथा शासन स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु उचित पहल की जाए।

ज्ञापन में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समीक्षा के दौरान पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से कई बार कार्य समय पर दर्ज नहीं हो पाते, जिसके चलते कर्मचारियों पर निलंबन, वेतनवृद्धि रोकने एवं अन्य कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होता है और उनके परिवार भी मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान होते हैं।

रोगी कल्याण समिति के सदस्य सतनाम सिंह होरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे इस विषय को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर कर्मचारियों के हित में आवश्यक पहल करेंगी। विधायक तनवे ने विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात कर्मचारियों के प्रमुख संगीता मुदिराज से दूरभाष पर बात कर आश्वासन दिया है आप चिंता ना करें आपका दिया ज्ञापन मुझे मिल गया है मैं इस विषय पर स्थानीय प्रशासन एवं शासन से चर्चा करुँगी!

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026