लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा को मिली काचीगुड़ा जोधपुर डेली नई ट्रेन की सौगात..सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने फरवरी में रेल मंत्री से की थी मांग..

➖खंडवा को मिली काचीगुड़ा जोधपुर डेली नई ट्रेन की सौगात।
➖ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने फरवरी में रेल मंत्री से की थी मांग।
➖ अब उज्जैन ज्योतिर्लिंग के लिए खंडवा से डेली ट्रेन ।
➖खंडवा को एक प्रतिदिन चलने वाली नई ट्रेन काचीगुड़ा से भगत की कोठी (जोधपुर) ट्रेन की सौगात मिली है।यह ट्रेन काचीगुड़ा से चलकर व्हाया,नांदेड़, अकोला, मलकापुर,खंडवा,इटारसी, रानी कमलापति, उज्जैन, रतलाम, अजमेर, ब्यावर,पाली, भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच चलेगी। 19 तारीख को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसके उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे जबकि 20 जुलाई से इसे नियमित नंबर से चलाया जाएगा। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 11 फरवरी को ही हैदराबाद से व्हाया खंडवा होकर जोधपुर के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग पत्र रेल मंत्री को भेज चुके थे। साथ ही 4 अप्रैल को रेल मंत्री वैष्णव से हुई मुलाकात में भी मांग उठाई थी।
मध्य रेल क्षेत्रीय समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि पिछले माह रेल मंत्री से रेल भवन में हुई मुलाकात में इस रूट पर राजस्थानी समाज की मांग को देखते हुए इसकी मांग उनके समक्ष भी रखी थी। यह प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन के शुरू होने से अब खंडवा से काचीगुड़ा , अकोला उज्जैन, रतलाम, भीलवाड़ा , अजमेर, ब्यावर,पाली जोधपुर के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। खंडवा क्षेत्रवासियों के लिए ये बड़ी सौगात मिली है। ट्रेन संख्या 17605 काचीगुड़ा से 20 जुलाई से नियमित ट्रेन रुप से रात्रि 23.50 बजे निकलकर अगले दिन खंडवा शाम 18.30 बजे आगमन करेंगी इटारसी, नर्मदापुरम,रानी कमलापति होकर उज्जैन सुबह 4.00 बजे से पहुंचकर अजमेर के रास्ते भगत की कोठी ( जोधपुर) रात्रि 20.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 17606 भगत की कोठी से प्रतिदिन रात्रि 22.30 निकलकर उज्जैन अगले दिन दोपहर 13.00 बजे और खंडवा प्रतिदिन रात्रि 22.40 बजे आगमन करेंगी तथा काचीगुड़ा अगले दिन दोपहर 15.40 बजे पहुंचेगी।
स्टोपेजेस : काचीगुड़ा, निजामाबाद, हुजुरसाहिब नान्देड़, पुर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खण्डवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, सन्त हिरदाराम नगर, सीहोर, मक्सी, उज्जैन, रतलाम, जावरा, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, भगत की कोठी (जोधपुर) रहेगा।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 07 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 जनरेटर कार कुल 22 एलएचबी कोच होंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026