खंडवा: पिछले 24 घंटों में जिले में 22.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई*
पिछले चौबीस घंटों में जिले में 22.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 22 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 40 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 26 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 12 मिमी तथा खालवा तहसील में 13 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 30 जून तक 166.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 112 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 101 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 88 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 142 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 124 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 105 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
Read Next

खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा 
