पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 11.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
खण्डवा 29 जुलाई 2026, पिछले चौबीस घंटों में जिले में 11.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 16 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 10 मिली मीटर, पंधाना में 4 पुनासा तहसील में 9 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 18 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 29 जुलाई तक 312.2 मिली मीटर औसत वर्षा की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 327.4 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 341 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 244 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 323 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 287 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 442 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


