लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: लगातार अपराध करने वाले 4 आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई

खण्डवा 20 जुलाई 2026, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपी राहुल पिता सुपा रोकड़े निवासी गायत्री मन्दिर के पास सूरजकुण्ड को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार इस अवधि में यह आरोपी न केवल खण्डवा जिले की सीमा में बल्कि साथ ही पड़ोसी जिलों बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस अधीक्षक खण्डवा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार आरोपी राहुल के विरूद्ध आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं, भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं 457, 380, 325, 323, 506, 34, 294, 324, 188, राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5, धारा 110, 379, 411, 393, 392, 397 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं।  

इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने 1 अन्य आरोपी बादल पिता दरबार बंजारा निवासी संजय नगर, थाना पदम नगर, खण्डवा को भी एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार इस अवधि में यह आरोपी न केवल खण्डवा जिले की सीमा में बल्कि साथ ही पड़ोसी जिलों बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस अधीक्षक खण्डवा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार आरोपी बादल के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं 294, 323, 341, 327, 506, 34, 110, 107, 116, 452, 294, 351 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं।

इसके अलावा आरोपी जाबाज उर्फ मोनू पिता पीरू मंसूरी निवासी आशापुर, थाना हरसूद को भी एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार इस अवधि में यह आरोपी न केवल खण्डवा जिले की सीमा में बल्कि साथ ही पड़ोसी जिलों बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस अधीक्षक खण्डवा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार आरोपी जाबाज उर्फ मोनू पिता पीरू मंसूरी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं 323, 354, 506, 341, 296, 115, 232, 170, 126, 135 व 129 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं।

इसके अलावा आरोपी करण पिता तिलक भील निवासी बलवाड़ा, थाना पिपलोद को भी एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार इस अवधि में यह आरोपी न केवल खण्डवा जिले की सीमा में बल्कि साथ ही पड़ोसी जिलों बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। पुलिस अधीक्षक खण्डवा से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार आरोपी करण के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं 294, 323, 506, 324, 336, 354, 452, 110, 107, 116, 333, 115 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026