लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में सजा ओंकारेश्वर!कई एकड़ में बना भव्य पंडाल बना आकर्षण

मध्यप्रदेश की पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर इन दिनों देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो रही है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभाग युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 जून को ओंकारेश्वर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संभागायुक्त, आईजी और डीआईजी सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार ओंकारेश्वर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया जा रहा है।

लेकिन इन तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज की हो रही है, वह है राष्ट्रपति के स्वागत के लिए बनाया जा रहा विशाल और भव्य पंडाल।

ओंकारेश्वर में नर्मदा तट के समीप उसी क्षेत्र में, जहां कुछ समय पहले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आयोजित हुई थी, वहां कई एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल आकार ले चुका है। दूर से देखने पर ही इसकी भव्यता लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

पंडाल को विशेष रूप से राष्ट्रपति स्तरीय कार्यक्रमों की गरिमा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। परिसर में राष्ट्रपति भवन में उपयोग किए जाने वाले प्रोटोकॉल झंडों की तर्ज पर विशेष ध्वज लगाए गए हैं। सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया कवरेज और आमंत्रित अतिथियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पंडाल को कई हिस्सों में विकसित किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओंकारेश्वर में पहले भी कई बड़े धार्मिक और सरकारी आयोजन हुए हैं, लेकिन इस स्तर की तैयारियां बहुत कम देखने को मिली हैं। पंडाल की भव्यता और सजावट इन दिनों तीर्थ नगरी में चर्चा का विषय बनी हुई है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंदिर परिसर, घाटों, प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि राष्ट्रपति का दौरा पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन को न केवल प्रशासनिक दृष्टि से बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से देशभर में ओंकारेश्वर की पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा।

फिलहाल ओंकारेश्वर में हर तरफ तैयारियों की गूंज सुनाई दे रही है, लेकिन सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वह भव्य पंडाल, जो देश की राष्ट्रपति के स्वागत का साक्षी बनने जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कुएं में मिली लाश..पुलिस की टीम मौके पर..देखें कहां का है मामला.
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा : यूथ कांग्रेस ने किया चुनाव आयोग का पतला दहन. जमकर हुई नारेबाजी
June 15, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा! सोमवती अमावस्या पर 3 श्रद्धालु डूबने लगे, SDRF जवानों ने बचाई जान
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा : बैंक अकाउंट से पैसा निकालने की यह कहानी भी बड़ी इंटरेस्टिंग है SP को शिकायत
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा : चेक बॉउंस का कोर्ट के फैसले वाला यह मामला रोचक है.. देखें क्या है कहानी
June 15, 2026
खंडवा
महाराष्ट्र से भटककर खंडवा पहुंची मूक-बधिर बच्ची, बाल कल्याण समिति की मेहनत को करेंगे सलाम!
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा:छोटे बच्चों से बीयर बार में पिलवा रहे थे बियर.बच्चों को कराया मुक्त.देखें क्या है पूरी कहानी
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा : 3900 करोड़ की भारतमाला परियोजना पर बड़ा सवाल! ट्रैफिक शुरू होने से पहले धंसा नया पुल, ग्रामीणों ने खोली पोल
June 15, 2026
खंडवा
कालमुखी में लोहे के सरिए से जानलेवा हमला!धनगांव पुलिस ने 3 आरोपियों को घंटों में किया गिरफ्तार.
June 15, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का सख्त अभियान! तेज रफ्तार और मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई, 36 चालान काटे
June 15, 2026