लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: *कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में पुनासा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नांदखेड़ा माफी के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में किए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पंधाना तहसील के ग्राम सेखपुरा निवासी गुलाबचंद ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि पंचायत द्वारा सीसी रोड निर्मित किए जाने से गांव की निस्तार का पूरा पानी उसके खेत में आने लगा है, जिससे उसकी फसल खराब हो रही है। जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में गोविंद सिंह तोमर निवासी पुनासा ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि नगर परिषद पुनासा द्वारा सीसी रोड निर्माण के लिए सिर्फ एक ही टेंडर खोला गया, शेष को अपात्र बताते हुए नहीं खोला गया। आवेदक ने दोबारा टेंडर बुलाने का अनुरोध कलेक्टर श्री गुप्ता से किया, जिस पर उन्होंने शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ओंकारेश्वर निवासी पूजा पाठक ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि गत दिनों राठौर धर्मशाला की बाउंड्रीवाल गिरने से उसकी दुकान नष्ट हो गई है, अतः आर्थिक सहायता या क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। जिस पर उन्होंने सीएमओ ओंकारेश्वर को जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्रदीप राजाणी निवासी खण्डवा ने स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने के कार्य में हो रही अनियमितता के सम्बंध में ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर शिकायत की, जिस पर उन्होंने अधीक्षण यंत्री को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026