लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : सभी एसडीएम गेहूं उपार्जन केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें.. कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश…

खण्डवा 11 मई 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र के गेहूं व चना उपार्जन केन्द्रों का प्रतिदिन निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों को कोई समस्या न हो। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में तौल कांटे जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, पुनासा के एसडीएम श्री पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान के अलावा अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान सहित सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। 

अधिकारी समय समय पर गांव में रात्रि विश्राम करें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित अधिक पुराने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें पूर्ण कराएं। उन्होंने एसडीएम और जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के ग्रामों में समय समय पर रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र डाइट के प्राचार्य के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने सभी कार्य वर्षा शुरू होने के पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

सिंहस्थ सम्बंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में सिंहस्थ-2028 से सम्बंधित कार्यों से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर में सिंहस्थ सम्बंधी सभी कार्य प्राथमिकता से गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में चलने वाली नावों की गति नियंत्रित रखने तथा नावों में यात्रियों को सेफ्टी जैकेट पहनाकर ही बैठने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओंकारेश्वर को दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सभी पेयजल स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए उनके आसपास सोख्ता गड्ढे या अन्य जल पुनर्भरण संरचनाएं बनवाई जाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लोन की किस्त बनी विवाद की वजह! युवक ने फाइनेंस कर्मचारियों पर लगाए मारपीट के आरोप
July 26, 2026
खंडवा
दादाजी के भक्त जरूर देखें! गुरु पूर्णिमा से पहले महापौर अमृता यादव का बड़ा संदेश
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, निशान चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, खंडवा में नगर निगम तिराहे पर मनाया जश्न
July 26, 2026
खंडवा
महादेवगढ़ के भव्य श्रावण आयोजन से पहले श्री दादाजी दरबार में निशान अर्पित, सफल आयोजन की प्रार्थना
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा: देश के नाम अनोखी श्रद्धा! दादाजी महाराज के चरणों में निशान अर्पित करने पहुंचे श्रद्धालु
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत ग्यारहवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाजार, बस स्टैंड मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: देखिए कैसे पलट गया सोयाबीन की बोरियों से भरा वाहन | देशगांव हादसा
July 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
July 25, 2026
खंडवा
देवशयनी एकादशी पर महिला मंडलों ने दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान, 21 वर्षों से निभा रही परंपरा
July 25, 2026