दादाजी के भक्त जरूर देखें! गुरु पूर्णिमा से पहले महापौर अमृता यादव का बड़ा संदेश
महापौर अमृता यादव ने की अपील: गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग न करें।
खंडवा। नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव ने पूज्य श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के पावन गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए शहरवासियों, श्रद्धालुओं एवं भंडारा आयोजकों से सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की है। समाजसेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
महापौर अमृता यादव ने अपील जारी करते हुए सभी भंडारा आयोजनों एवं श्रद्धालुओं से कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में प्रसादी वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं में पॉलिथीन के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग किया जाए। साथ ही आयोजन स्थल एवं पूरे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए, ताकि महोत्सव स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला आदर्श आयोजन बन सके। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल श्रद्धा और आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। यदि सभी नागरिक मिलकर सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग बंद करने का संकल्प लें, तो स्वच्छ एवं सुंदर खंडवा के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
महापौर अमृता यादव ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।
Read Next




खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा