ACACU खंडवा: कोरगला रोड पर कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बारिश के बीच आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
खंडवा के पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगला रोड पर स्थित अब्दुल रजाक के कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पदम नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
गोदाम में मौजूद कबाड़ में आग फैलने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। क्षेत्र में देर रात से बारिश का दौर भी जारी है। बारिश के बीच भी दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
आग बुझाने के अभियान में फायर वाहन क्रमांक एमपी 12 डीए 0260 सहित दमकल वाहन मौके पर मौजूद हैं। फायर टीम में चालक कैलाश महाजन एवं फायरमैन नितिन शिंदे, चालक अशोक यादव एवं फायरमैन भारत लाल तथा चालक फाजिल राजा एवं फायरमैन शाहाबाद पटेल शामिल हैं।
फिलहाल कबाड़ गोदाम में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पदम नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। वहीं आग किन कारणों से लगी, इसकी स्थिति भी जांच के बाद स्पष्ट होने की संभावना है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


