लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा:पांढुर्णा से 10 दिन पैदल चलकर खंडवा पहुंचे 19 श्रद्धालु दादा धाम एक्सप्रेस शुरू कराने की अर्जी

पांढुर्णा। कोरोना काल में बंद हुई दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने की मांग अब श्रद्धा और जनआस्था का स्वरूप ले चुकी है। इसी उद्देश्य को लेकर पांढुर्णा के 19 श्रद्धालुओं का निशान पदयात्रा दल 10 दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को खंडवा धाम पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन लगभग 30 से 35 किलोमीटर नंगे पांव चलकर “भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरीहर जी का नाम” का अखंड जाप करते हुए यह यात्रा पूरी की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वर्ष 2019 से बंद पड़ी दादा धाम एक्सप्रेस के कारण दादाजी महाराज के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को इटारसी में ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सही ट्रेन की जानकारी नहीं होने के कारण यात्रा करना कठिन हो जाता है और कई भक्त गुरु धाम पहुंच ही नहीं पाते।
दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर पूर्व में राज्य सरकार, केंद्र सरकार, रेल मंत्रालय, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हजारों श्रद्धालुओं द्वारा ज्ञापन और अर्जी भेजी जा चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद विवेक बंटी साहू ने भी अपने संकल्प पत्र में दादा धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू कराने का उल्लेख किया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका।
इसी के चलते गुरु पूर्णिमा महोत्सव से 10 दिन पूर्व पांढुर्णा में निशान पूजन के साथ 19 श्रद्धालुओं का जत्था खंडवा धाम के लिए रवाना हुआ था। सोमवार को यह जत्था खंडवा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पार्वती बाई धर्मशाला पहुंचा, जहां अन्य स्थानों से आए निशान यात्रियों के साथ उनका स्वागत किया गया।
28 जुलाई को निकलेगी विशाल निशान यात्रा
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 28 जुलाई को प्रातः पार्वती बाई धर्मशाला से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन, गुलाल की बौछार और “भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरीहर जी का नाम” के जयघोष के साथ यह यात्रा खंडवा नगर का भ्रमण करते हुए श्री दादाजी दरबार पहुंचेगी। इस दौरान पांढुर्णा की प्रसिद्ध सुनील बैंड पार्टी भी विशेष दादा धाम धुनों की प्रस्तुति देगी।
यात्रा के समापन पर श्रद्धालु श्री केशवानंद, श्री धुनिवाले श्री दादाजी एवं श्री हरीहर भोले भगवान के चरणों में निशान अर्पित कर दादा धाम एक्सप्रेस को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन हेतु शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की अर्जी समर्पित करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026