लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: ग्राम बावड़ियां के जय श्री गणेश परिवार ने दादाजी भक्तों के लिए लगाया विशाल भंडारा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर, तिरला धाम के जय श्री गणेश परिवार, ग्राम बावड़ियां काजी द्वारा दादाजी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में दादाजी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में ग्राम के युवाओं और मातृशक्ति ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए सभी को प्रेमपूर्वक प्रसादी वितरित की गई।

सरपंच दीपक पटेल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे गांव के युवाओं और मातृशक्ति ने मिलकर इस सेवा कार्य को हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न किया। उनका कहना था कि दादाजी की कृपा से सेवा का यह क्रम लगातार जारी है और आगे भी इसी श्रद्धा के साथ चलता रहेगा।

सेवा, समर्पण और आस्था का यह सुंदर संगम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। दादाजी महाराज के जयघोष के साथ भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026